शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
अलीगढ़ न्यूज़

अलीगढ़ में महिला व उसकी माँ के साथ दबंगों की मारपीट, गंभीर हालत गंभीर हालत में हुआ इलाज

गंभीर हालत में हुआ इलाज
aligarh-news-in-hindi

अलीगढ़। जनपद अलीगढ़ के थाना गांधीपार्क क्षेत्र स्थित बाबा कॉलोनी धनिपुर में दबंगों द्वारा एक महिला और उसकी वृद्ध माँ के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता गीता देवी पत्नी चोब सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़िता के अनुसार दिनांक 16 फरवरी 2026 की सुबह करीब 9 बजे वह अपनी बहन के लिए मेडिकल अलीगढ़ खाना देने जा रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले प्रीति, सत्यपाल, कोरीश, कीर्ति व सत्यपाल के पुत्र हर्षित ने एकराय होकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर बचाने आई उसकी माँ सोमवती के साथ भी आरोपियों ने बेरहमी से मारपीट की।

घटना में गीता देवी के दोनों कानों से सोने के कुंडल खींच लिए गए, जिससे उनके कान फट गए। उनके दाहिने हाथ की हड्डी टूट गई तथा सिर में गंभीर चोटें आईं। वहीं उनकी माँ को भी गंभीर चोटें आईं। दोनों को पहले मलखान सिंह अस्पताल और बाद में जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

पीड़िता का आरोप है कि पड़ोसी सत्यपाल अपने घर का गंदा पानी सड़क पर बहाता है, जिससे रास्ते में कीचड़ हो जाती है। इसी बात को लेकर टोकाटाकी करने पर यह हमला किया गया।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से हमला किया और परिवार को झूठे मुकदमों में फँसाने की धमकी दी है।

गीता देवी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।

यह भी पढ़ें

14 वर्ष पूर्व हुई थी शादी, पिता ने कोतवाली हसायन में दी तहरीर; पोस्टमार्टम और कार्रवाई की मांग

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज