शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
अलीगढ़ न्यूज़

अलीगढ़ बाराद्वारी बाजार में नगर निगम की कार्रवाई पर बवाल व्यापारियों ने मारपीट और जातिसूचक शब्द कहने के लगाए आरोप

व्यापारियों ने मारपीट और जातिसूचक शब्द कहने के लगाए आरोप
aligarh-news-in-hindi

अलीगढ़। बन्ना देवी थाना क्षेत्र स्थित बाराद्वारी बाजार में मंगलवार, 14 जुलाई 2026 को सुबह लगभग 10:30 बजे नगर निगम की टीम बुल्डोजर लेकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के लिए पहुंची। इस दौरान व्यापारियों और नगर निगम की टीम के बीच तीखा विवाद हो गया। व्यापारियों ने नगर निगम कर्मचारियों पर मारपीट, अभद्र व्यवहार और कुछ दुकानदारों के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
व्यापारियों के अनुसार, विवाद के दौरान तिरपाल व्यापारी गोपाल शर्मा और उनके पुत्र के साथ कथित रूप से सबसे अधिक मारपीट की गई। व्यापारियों का आरोप है कि गोपाल शर्मा, जो 99 दुकानों के अखिल भारतीय व्यापारी संगठन के अध्यक्ष भी हैं, उनके साथ नगर निगम कर्मचारियों ने बेरहमी से मारपीट की। उनका दावा है कि घटना के बाद गोपाल शर्मा के शरीर पर कई चोटों के निशान दिखाई दिए हैं।
व्यापारियों का कहना है कि बाराद्वारी बाजार की करीब 99 दुकानों का मामला न्यायालय में विचाराधीन है और इन दुकानों पर अदालत द्वारा स्थगन आदेश (स्टे) दिया गया है। इसके बावजूद नगर निगम की टीम बुल्डोजर लेकर दुकानों को ध्वस्त करने पहुंच गई।
दुकानदारों का कहना है कि उन्होंने अधिकारियों से न्यायालय के आदेश का सम्मान करने तथा यदि कोई नया न्यायालयी आदेश हो तो उसे दिखाने का अनुरोध किया। उनका कहना है कि यदि न्यायालय का नया आदेश होगा तो वे उसका पालन करेंगे, लेकिन जब तक स्थगन आदेश प्रभावी है, तब तक कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए।
व्यापारियों के अनुसार, इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। उनका आरोप है कि नगर निगम कर्मचारियों ने उनके साथ मारपीट की और कुछ दुकानदारों के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया। 
घटना के बाद व्यापारियों में भारी आक्रोश है। उन्होंने निष्पक्ष जांच, दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई तथा पूरे मामले की न्यायसंगत जांच कराने की मांग की है। वहीं, अब सभी की निगाहें प्रशासन की आगामी कार्रवाई और इस मामले में नगर निगम के आधिकारिक पक्ष पर टिकी हुई हैं

यह भी पढ़ें

14 वर्ष पूर्व हुई थी शादी, पिता ने कोतवाली हसायन में दी तहरीर; पोस्टमार्टम और कार्रवाई की मांग

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज