अलीगढ़ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / अलीगढ़
🚨 Breaking News | अलीगढ़

राष्ट्रीय योगी सेना संघ ने थानाध्यक्ष चंडौस के स्थानांतरण की उठाई मांग : एसएसपी को सौंपा प्रार्थना पत्र

अलीगढ़ | 05-May-2026 03:13 PM | 519 |
अलीगढ़
एसएसपी को सौंपा प्रार्थना पत्र

अलीगढ़। जनपद में थाना चंडौस के थानाध्यक्ष के खिलाफ शिकायत को लेकर राष्ट्रीय योगी सेना संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आसिफ पठान द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को प्रार्थना पत्र सौंपा गया है। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि 28 अप्रैल 2026 को रामपुर शाहपुर थाना चंडौस क्षेत्र में हुई एक घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने 1 मई 2026 को संगठन से संपर्क कर अपनी परेशानी बताई।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, पीड़ित पक्ष का कहना है कि कुछ लोग उन्हें लगातार परेशान कर रहे हैं और चोरी व मारपीट की घटनाओं के बावजूद पुलिस द्वारा उनकी शिकायत पर उचित कार्रवाई नहीं की गई। वहीं, दूसरे पक्ष की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई किए जाने का आरोप भी लगाया गया है।
राष्ट्रीय योगी सेना संघ ने यह भी बताया कि इस मामले में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आसिफ पठान  ने थाना चंडौस के थानाध्यक्ष से बातचीत की, लेकिन संतोषजनक समाधान नहीं निकल पाया। संगठन का आरोप है कि बातचीत के दौरान व्यवहार भी उचित नहीं रहा।
इस पूरे मामले को गंभीर बताते हुए राष्ट्रीय योगी सेना संघ ने एसएसपी से थानाध्यक्ष चंडौस के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके स्थानांतरण की मांग की है। साथ ही निष्पक्ष जांच कर पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने की अपील की गई है।
फिलहाल, इस मामले में एसएसपी साहब ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

अन्य खबरें

बिजली विभाग द्वारा मनमाने विधुत अधिभार के विरोध में कांग्रेस ने किया वरोध प्रदर्शन और सौंपा ज्ञापन : शहरी विधुत वितरण मंडल, अलीगढ़ के अधीक्षण अभियंता श्री अंशुमन यादव को सौंपा ज्ञापन

अलीगढ़ न्यूज़

गंगाजल परियोजना की पाइपलाइन के बाद सड़क धंसी : रघुवीरपुर में हादसे का खतरा

अलीगढ़ न्यूज़

रघुवीरपुरी में शिवपुरी नाले के पास गंदगी का अंबार : सड़क निर्माण के बीच बदबू और जाम से लोग बेहाल

अलीगढ़ न्यूज़

ऑपरेशन स्माइल की सफलता : बन्नादेवी पुलिस ने 7 वर्षीय गुमशुदा बच्चे को सकुशल परिजनों से मिलाया

अलीगढ़ न्यूज़

10 दिन से अंधेरे में पनेहरा : ट्रांसफार्मर न आने पर बीजेपी नेता जाविद व नदीम खान के नेतृत्व में बिजली घर पर प्रदर्शन

अलीगढ़ न्यूज़

अलीगढ़ में समाजवादी पार्टी का ब्राह्मण सम्मेलन : सांसद सनातन पांडे ने भाजपा सरकार पर लगाए आरोप

अलीगढ़ न्यूज़

किसान मजदूर संगठन ने किसानों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन : बिजली, खाद और गन्ना मिल समेत कई मांगें उठाईं

अलीगढ़ न्यूज़

भाजपा नेता समेत भूमाफियाओं पर 82 वर्षीय बुजुर्ग की लाखों की जमीन हड़पने का आरोप : जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

अलीगढ़ न्यूज़

अलीगढ़ में कांग्रेस की 'सद्बुद्धि पदयात्रा' : श्रीराम मंदिर में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच की उठाई मांग

अलीगढ़ न्यूज़

कच्चे तेल की कीमतें घटीं, फिर भी पेट्रोल-डीजल सस्ता क्यों नहीं? कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला : अलीगढ़ में कांग्रेस का धरना, विवेक बंसल बोले

अलीगढ़ न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.