अलीगढ़ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / अलीगढ़
🚨 Breaking News | अलीगढ़

बिजली विभाग द्वारा मनमाने विधुत अधिभार के विरोध में कांग्रेस ने किया वरोध प्रदर्शन और सौंपा ज्ञापन : शहरी विधुत वितरण मंडल, अलीगढ़ के अधीक्षण अभियंता श्री अंशुमन यादव को सौंपा ज्ञापन

अलीगढ़ | 11-Jul-2026 06:28 PM | 519 |
अलीगढ़
शहरी विधुत वितरण मंडल, अलीगढ़ के अधीक्षण अभियंता श्री अंशुमन यादव को सौंपा ज्ञापन

अलीगढ़ 

बिजली विभाग द्वारा प्रदेश भर के विधुत उपभोक्ताओं पर बिना किसी पूर्व सूचना एवं बिना उनकी सहमति के मनमाने ढंग से विधुत अधिभार बढ़ाए जाने के विरोध में आज पूर्व विधायक विवेक बंसल के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने भारी नारेबाजी करके हाईडिल पर विरोध प्रदर्शन करके माननीय राज्यपाल महोदया को संबोधित एक ज्ञापन शहरी विधुत वितरण मंडल, अलीगढ़ के अधीक्षण अभियंता श्री अंशुमन यादव को सौंपा।
  ज्ञापन के माध्यम से विवेक बंसल द्वारा मांग की गई कि बिजली विभाग द्वारा बढ़ाए जा रहे मनमाने विधुत अधिभार पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा प्रदेश सरकार एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं, जिससे प्रदेश की जनता को राहत मिल सके। 
  इस अवसर पर पूर्व विधायक विवेक बंसल ने कहा कि पिछले कई महीनों से बिजली विभाग की कार्यप्रणाली के कारण प्रदेश की जनता का लगातार आर्थिक शोषण हो रहा है। पहले स्मार्ट प्रीपेड मीटरों के माध्यम से उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ डाला गया और अब जबकि विधुत नियामक आयोग ने 10 प्रतिशत सरचार्ज लगाने के प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया, तब विधुत विभाग ने कथित रूप से दूसरे तरीके से उपभोक्ताओं का विधुत अधिभार बढ़ाना शुरू कर दिया है। विवेक बंसल ने कहा कि पहले से ही महंगाई की मार झेल रही जनता पर अब बढ़े हुए बिजली बिलों का अतिरिक्त बोझ डाल दिया गया है। इससे विशेष रूप से मध्यम एवं निम्न आय वर्ग के परिवारों की आर्थिक स्थिति और अधिक कठिन हो गई है। एक ओर बिजली विभाग अपना राजस्व बढ़ाने के लिए जनविरोधी निर्णय ले रहा है, वहीं दूसरी ओर विभाग की कार्यप्रणाली अत्यंत असंतोषजनक बनी हुई है। विवेक बंसल ने कहा कि शहर और प्रदेश में आए दिन बिजली संबंधी फॉल्ट होते रहते हैं तथा विभाग की लापरवाही का खामियाजा कई बार नागरिकों को अपनी जान देकर चुकाना पड़ता है। उन्होंने 8 जुलाई को स्टेशन रोड स्थित श्याम नगर में ट्रांसफार्मर की क्षतिग्रस्त केबल के कारण पानी में करंट उतरने से रजनी शर्मा नामक महिला की दर्दनाक मृत्यु का उल्लेख करते हुए इसे विभागीय लापरवाही का गंभीर उदाहरण बताया।
उन्होंने प्रदेश सरकार एवं बिजली विभाग से मांग की कि दिवंगत रजनी शर्मा के परिजनों को उचित आर्थिक मुआवजा प्रदान किया जाए तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देकर न्याय सुनिश्चित किया जाए।
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि विधुत अधिभार वृद्धि वापस नहीं ली गई और बिजली विभाग की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया गया, तो कांग्रेस जनहित में सड़कों पर भारी आंदोलन को और व्यापक रूप देने के लिए बाध्य होगी।
विरोध प्रदर्शन में उपस्थित प्रमुख कांग्रेसजनों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह, प्रवीण कुमार बघेल प्रधान, सईद चौधरी, भूपेंद्र प्रताप सिंह, योगेश कुमार तौमर, चौधरी सुरेन्द्र सिंह सोलंकी, पूर्व शहर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी, पार्षद बिजेंद्र सिंह बघेल, शिव सिंह नागर, डा राकेश सारस्वत, अर्जुन सिंह दिवाकर, ओमप्रकाश सिंह, गया प्रसाद गिर्राज, शाहरुख़ खान, कैलाश बाल्मीकि, डूंगर सिंह, नदीम गफूर, भूदेव प्रसाद, शाहिद खान, चौधरी वीरेंद्र सिंह, नदीम अहमद खान, मेराज अहमद, बिहारीलाल सैनी, शाहिद कुरैशी, शहबाज़ जियाउद्दीन, दीपक भारद्वाज, रियाज़उद्दीन मलिक, वसीम मालिक, रईस गाजी, रोदाश सिंह, नादिर खान, मोहम्मद सलमान, सुमित कुमार कालू, मोहम्मद दिलशाद, सोमेश चौहान, वेदप्रकाश, मोहम्मद अहद खान, अनुराग प्रताप सिंह, सतीश कुमार एड, मोहम्मद सलीम, आमिर मुन्तजिर, आज़म कुरैशी, अरमान खान, मोहसिन, सलमान, सहित अन्य लोग मौजूद रहे I

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.