शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
अलीगढ़ न्यूज़

अलीगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
aligarh-news-in-hindi

अलीगढ़: जनपद के रोरावर थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। मृतक की पहचान हेमंत चौधरी के रूप में हुई है, जो सिकंदराबाद स्थित SG Green Logistics Pvt. Ltd. में कार्यरत बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, 19 अप्रैल 2026 की रात करीब 1 बजे हेमंत का शव रोरावर थाने के ठीक पीछे रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में पुलिस इस मामले को हादसा मानकर चल रही है।
वहीं, मृतक के परिजनों ने इस मामले में गंभीर आशंका जताई है। उनका कहना है कि 19 अप्रैल 2026 के दिन ही सिकंदराबाद स्थित कंपनी में हेमंत का झगड़ा हुआ था, जिसके चलते उन्हें शक है कि यह महज दुर्घटना नहीं बल्कि हत्या का मामला हो सकता है।
परिजनों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।
फिलहाल, इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें

14 वर्ष पूर्व हुई थी शादी, पिता ने कोतवाली हसायन में दी तहरीर; पोस्टमार्टम और कार्रवाई की मांग

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज