सासनी गेट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धमकी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार : घर में घुसकर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप
अलीगढ़ के थाना सासनी गेट पुलिस ने घर में घुसकर गाली-गलौज और धमकी देने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी चिराग उर्फ राजा पुत्र हरिओम को गिरफ्तार किया है। आरोपी मायाुपुरी सेठी पार्षद वाली गली, पला साहिबाबाद, थाना सासनी गेट, अलीगढ़ का निवासी है।
पुलिस के अनुसार 5 अगस्त 2026 को आरोपी द्वारा वादिया के घर में घुसकर रंजिश मांगने तथा मांग पूरी न होने पर गाली-गलौज और धमकी देने के संबंध में थाना सासनी गेट पर मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में मु0अ0सं0 360/26, धारा 333/352/351(3)/308(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी चिराग उर्फ राजा को थाना क्षेत्र सासनी गेट से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ सासनी गेट तथा गांधीपार्क थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक बलराम सिंह, उपनिरीक्षक राजकुमार धाकड़ और कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।