अलीगढ़ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / अलीगढ़
🚨 Breaking News | अलीगढ़

गंगाजल परियोजना की पाइपलाइन के बाद सड़क धंसी : रघुवीरपुर में हादसे का खतरा

अलीगढ़ | 11-Jul-2026 01:57 PM | 521 |
अलीगढ़
रघुवीरपुर में हादसे का खतरा

अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी क्षेत्र के रघुवीरपुर स्थित होली चौक एवं आसपास के इलाकों में गंगाजल परियोजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के बाद किए गए मिट्टी के भराव की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। पहली ही एक-दो दिन की बारिश के बाद कई स्थानों पर सड़क धंस गई है और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं।

इन गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे राहगीरों, बाइक सवारों और अन्य वाहन चालकों के लिए गंभीर दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी सूखने के बाद ही पता चलता है कि गड्ढे काफी गहरे हैं, जबकि बारिश के दौरान कोई भी व्यक्ति अनजाने में इनमें गिर सकता है।

क्षेत्र के दुकानदारों का कहना है कि टूटी और धंसी हुई सड़क के कारण ग्राहकों का आना-जाना प्रभावित हो रहा है, जिससे उनके व्यापार पर भी असर पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने और गुणवत्ता के साथ दोबारा भराव कराकर गड्ढों को भरने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले स्थिति को सुधारा जा सके।
रिपोर्ट - संजीव कुमार

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.