अलीगढ़ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / अलीगढ़
🚨 Breaking News | अलीगढ़

महादेव मंदिर के आसपास गंदगी से लोग परेशान : कुत्ते उठाकर ला रहे इस्तेमाल किए हुए डाइपर

अलीगढ़ | 13-Mar-2026 12:10 PM | 521 |
अलीगढ़
कुत्ते उठाकर ला रहे इस्तेमाल किए हुए डाइपर

अलीगढ़। बन्ना देवी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली प्रतिभा कॉलोनी फेज-2 में स्थित महादेव मंदिर के आसपास गंदगी फैलने का मामला सामने आया है। मंदिर के पास रहने वाले कुछ लोगों द्वारा इस्तेमाल किए हुए डाइपर और अन्य कूड़ा खुले में फेंके जाने के कारण क्षेत्र में गंदगी बढ़ती जा रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार खुले में फेंके गए डाइपर और कचरे को आवारा कुत्ते उठाकर मंदिर परिसर तक ले आते हैं, जिससे मंदिर के आसपास और प्रांगण में गंदगी फैल जाती है। इस वजह से मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और धार्मिक स्थल की स्वच्छता भी प्रभावित हो रही है।
मोहल्ले के लोगों का कहना है कि कई बार इस समस्या को लेकर आपत्ति भी जताई गई, लेकिन इसके बावजूद स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम और प्रशासन से मांग की है कि मामले का संज्ञान लेकर मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में नियमित साफ-सफाई कराई जाए तथा खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में स्वच्छता बनी रहे।
रिपोर्टर – संजीव कुमार

अन्य खबरें

बिजली विभाग द्वारा मनमाने विधुत अधिभार के विरोध में कांग्रेस ने किया वरोध प्रदर्शन और सौंपा ज्ञापन : शहरी विधुत वितरण मंडल, अलीगढ़ के अधीक्षण अभियंता श्री अंशुमन यादव को सौंपा ज्ञापन

अलीगढ़ न्यूज़

गंगाजल परियोजना की पाइपलाइन के बाद सड़क धंसी : रघुवीरपुर में हादसे का खतरा

अलीगढ़ न्यूज़

रघुवीरपुरी में शिवपुरी नाले के पास गंदगी का अंबार : सड़क निर्माण के बीच बदबू और जाम से लोग बेहाल

अलीगढ़ न्यूज़

ऑपरेशन स्माइल की सफलता : बन्नादेवी पुलिस ने 7 वर्षीय गुमशुदा बच्चे को सकुशल परिजनों से मिलाया

अलीगढ़ न्यूज़

10 दिन से अंधेरे में पनेहरा : ट्रांसफार्मर न आने पर बीजेपी नेता जाविद व नदीम खान के नेतृत्व में बिजली घर पर प्रदर्शन

अलीगढ़ न्यूज़

अलीगढ़ में समाजवादी पार्टी का ब्राह्मण सम्मेलन : सांसद सनातन पांडे ने भाजपा सरकार पर लगाए आरोप

अलीगढ़ न्यूज़

किसान मजदूर संगठन ने किसानों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन : बिजली, खाद और गन्ना मिल समेत कई मांगें उठाईं

अलीगढ़ न्यूज़

भाजपा नेता समेत भूमाफियाओं पर 82 वर्षीय बुजुर्ग की लाखों की जमीन हड़पने का आरोप : जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

अलीगढ़ न्यूज़

अलीगढ़ में कांग्रेस की 'सद्बुद्धि पदयात्रा' : श्रीराम मंदिर में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच की उठाई मांग

अलीगढ़ न्यूज़

कच्चे तेल की कीमतें घटीं, फिर भी पेट्रोल-डीजल सस्ता क्यों नहीं? कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला : अलीगढ़ में कांग्रेस का धरना, विवेक बंसल बोले

अलीगढ़ न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.