शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
अलीगढ़ न्यूज़

खेरेश्वर महादेव मंदिर अलीगढ़ के रास्ते पर उमड़ा आस्था का सैलाब। हर हर महादेव के जयघोष से गूंजा सारा रास्ता

हर हर महादेव के जयघोष से गूंजा सारा रास्ता
aligarh-news-in-hindi

अलीगढ़। महाशिवरात्रि से एक दिन पूर्व खैरिश्वर महादेव मंदिर की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। कांवड़ियों की भारी भीड़ को देखते हुए स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विशेष प्रबंध किए।
मंदिर तक पहुंचने वाले मार्गों पर जगह-जगह स्वागत द्वार, जलपान शिविर और विश्राम स्थलों की व्यवस्था की गई। स्वयंसेवकों द्वारा शीतल जल, चाय और प्रसाद का वितरण किया गया, ताकि दूर-दराज से आने वाले कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
पूरे रास्ते “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठे। भजन-कीर्तन और ढोल-नगाड़ों के साथ कांवड़िए पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मंदिर की ओर बढ़ते दिखाई दिए।
प्रशासन की ओर से सुरक्षा और यातायात के विशेष इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल की तैनाती के साथ चिकित्सा शिविर भी लगाए गए, जिससे महाशिवरात्रि के अवसर पर व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
महाशिवरात्रि से एक दिन पहले ही पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया और हर ओर बस एक ही स्वर सुनाई दिया—
“हर-हर महादेव!” 

यह भी पढ़ें

14 वर्ष पूर्व हुई थी शादी, पिता ने कोतवाली हसायन में दी तहरीर; पोस्टमार्टम और कार्रवाई की मांग

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज