अलीगढ़ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / अलीगढ़
🚨 Breaking News | अलीगढ़

सिकंदराबाद बाइपास पर प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग : दमकल कर्मियों को आग बुझाने में करनी पड़ी खूब मशक्कत

अलीगढ़ | 12-Apr-2026 01:26 PM | 521 |
अलीगढ़
दमकल कर्मियों को आग बुझाने में करनी पड़ी खूब मशक्कत

बुलंदशहर के सिकंदराबाद बाइपास स्थित गुर्जर चौक के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक प्लास्टिक के कबाड़ के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के इलाके में धुएं का घना गुबार फैल गया।
आग इतनी भयंकर थी कि लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया।
दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है, क्योंकि गोदाम में भारी मात्रा में प्लास्टिक सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैलती जा रही है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन आग ने गोदाम को भारी नुकसान पहुंचाया है।
प्रशासन और पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद है और हालात पर नजर बनाए हुए है। दमकल विभाग लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटा हुआ है।

अन्य खबरें

बिजली विभाग द्वारा मनमाने विधुत अधिभार के विरोध में कांग्रेस ने किया वरोध प्रदर्शन और सौंपा ज्ञापन : शहरी विधुत वितरण मंडल, अलीगढ़ के अधीक्षण अभियंता श्री अंशुमन यादव को सौंपा ज्ञापन

अलीगढ़ न्यूज़

गंगाजल परियोजना की पाइपलाइन के बाद सड़क धंसी : रघुवीरपुर में हादसे का खतरा

अलीगढ़ न्यूज़

रघुवीरपुरी में शिवपुरी नाले के पास गंदगी का अंबार : सड़क निर्माण के बीच बदबू और जाम से लोग बेहाल

अलीगढ़ न्यूज़

ऑपरेशन स्माइल की सफलता : बन्नादेवी पुलिस ने 7 वर्षीय गुमशुदा बच्चे को सकुशल परिजनों से मिलाया

अलीगढ़ न्यूज़

10 दिन से अंधेरे में पनेहरा : ट्रांसफार्मर न आने पर बीजेपी नेता जाविद व नदीम खान के नेतृत्व में बिजली घर पर प्रदर्शन

अलीगढ़ न्यूज़

अलीगढ़ में समाजवादी पार्टी का ब्राह्मण सम्मेलन : सांसद सनातन पांडे ने भाजपा सरकार पर लगाए आरोप

अलीगढ़ न्यूज़

किसान मजदूर संगठन ने किसानों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन : बिजली, खाद और गन्ना मिल समेत कई मांगें उठाईं

अलीगढ़ न्यूज़

भाजपा नेता समेत भूमाफियाओं पर 82 वर्षीय बुजुर्ग की लाखों की जमीन हड़पने का आरोप : जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

अलीगढ़ न्यूज़

अलीगढ़ में कांग्रेस की 'सद्बुद्धि पदयात्रा' : श्रीराम मंदिर में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच की उठाई मांग

अलीगढ़ न्यूज़

कच्चे तेल की कीमतें घटीं, फिर भी पेट्रोल-डीजल सस्ता क्यों नहीं? कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला : अलीगढ़ में कांग्रेस का धरना, विवेक बंसल बोले

अलीगढ़ न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.