मंगलवार, 10 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
मिशन शक्ति फेज 6.0 शक्ति दीदी नारी सुरक्षा, नारी सम्मान के तहत थाना शोहरतगढ़ मिशन शक्ति टीम मिशन शक्ति फेज 6.0 अभियान के तहत थाना पथरा बाजार मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा थाना शोहरतगढ़ पुलिस के साथ वसीयतशुदा जमीन पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष अलीगढ़ में पुलिस का बड़ा एक्शन, इगलास में 13 आरोपी गिरफ्तार 2017 से 2026 तक न्याय की आस में भटकता गरीब परिवार, जमीन विवाद में राजस्व विभाग पर गंभीर आरोप स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में डीएम सख्त घर पर प्रसव होने पर एमओआईसी की तय होगी जिम्मेदारी दीपावली और छठ पूजा को लेकर शोहरतगढ़ थाने में पीस कमेटी की बैठक
अलीगढ़ न्यूज़

किसान मजदूर संगठन ने किसानों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन बिजली, खाद और गन्ना मिल समेत कई मांगें उठाईं

बिजली, खाद और गन्ना मिल समेत कई मांगें उठाईं
aligarh-news-in-hindi

 अलीगढ़। जय जवान किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिलाधिकारी अलीगढ़ को किसानों, मजदूरों, पशुपालकों एवं आमजन की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। संगठन ने किसानों की बढ़ती लागत, खाद की कमी, बिजली संकट और फसलों का उचित मूल्य न मिलने जैसी समस्याओं पर चिंता जताते हुए प्रदेश सरकार से शीघ्र समाधान की मांग की।
ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने धान की रोपाई के मौसम में कृषि फीडरों पर प्रतिदिन कम से कम 12 घंटे नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही सहकारी समितियों और बिक्री केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने तथा प्रत्येक किसान को एक दिन में कम से कम 10 बोरी खाद बिना किसी बाधा के देने की मांग उठाई। संगठन ने खाद की कालाबाजारी और जमाखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की।
इसके अलावा संगठन ने अलीगढ़ की ऐतिहासिक चाप नाली मिल का शीघ्र निर्माण एवं संचालन शुरू कराने, गन्ना किसानों का बकाया भुगतान समय पर कराने तथा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग रखी। बरसात के मौसम को देखते हुए कृषि मंडियों में अनाज की सुरक्षा के लिए पक्के शेड, तिरपाल और जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की भी मांग की गई।
ज्ञापन में यूरिया की कालाबाजारी, ओवररेटिंग, कृषि दवाइयों एवं अन्य सामग्री की जबरन खरीद कराने वाले व्यापारियों पर कार्रवाई करने और दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कदम उठाने की मांग भी शामिल रही। वहीं आवारा पशुओं से फसलों को हो रहे नुकसान को रोकने तथा किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए प्रभावी खरीद व्यवस्था और मूल्य संरक्षण नीति लागू करने की मांग भी संगठन ने उठाई।
संगठन ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो किसान मजदूर संगठन लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

 रिपोर्ट - संजीव कुमार

यह भी पढ़ें

अन्य खबरें

मिशन शक्ति फेज 6.0 शक्ति दीदी नारी सुरक्षा, नारी सम्मान के तहत थाना शोहरतगढ़ मिशन शक्ति टीम
मिशन शक्ति फेज 6.0 अभियान के तहत थाना पथरा बाजार मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम
क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा थाना शोहरतगढ़ पुलिस के साथ
स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में डीएम सख्त घर पर प्रसव होने पर एमओआईसी की तय होगी जिम्मेदारी
दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार सिद्धार्थनगर पुलिस ने भेजा न्यायालय
भारत-नेपाल सीमा पर पटाखों की बड़ी खेप बरामद शोहरतगढ़ पुलिस और एसएसबी ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
: सिद्धार्थनगर में भाजपा जोगिया मंडल की मासिक बैठक संपन्न
मिशन शक्ति फेज-6.0: इटवा में महिलाओं को सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी