अलीगढ़ न्यूज़
🚨 Breaking News |
अलीगढ़
बन्नादेवी में सघन वाहन चेकिंग अभियान, अनधिकृत हूटर-सायरन वाले वाहन सीज : हेलमेट और नंबर प्लेट नियमों के उल्लंघन पर भी पुलिस की कार्रवाई
अलीगढ़। थाना बन्नादेवी क्षेत्र में आज प्रशासन और पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर वाहनों की जांच की गई।
चेकिंग के दौरान फोर-व्हीलर वाहनों में अनधिकृत हूटर और सायरन लगे पाए जाने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहनों को सीज किया। वहीं, टू-व्हीलर वाहनों में हेलमेट और नंबर प्लेट से जुड़े यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर भी कार्रवाई की गई।
पुलिस की कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। अधिकारियों ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और वाहनों में अनधिकृत हूटर एवं सायरन का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की।
रिपोर्ट: जे. डी. सिंह
हेड क्राइम ब्यूरो, मंडल अलीगढ़