अलीगढ़ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / अलीगढ़
🚨 Breaking News | अलीगढ़

जिलाधिकारी कार्यालय पर राष्ट्रवादी छात्र संगठन का अनिश्चितकालीन धरना शुरू : राष्ट्रवादी छात्र संगठन के पदाधिकारी रहे मौजूद

अलीगढ़ | 09-Apr-2026 06:29 PM | 521 |
अलीगढ़
राष्ट्रवादी छात्र संगठन के पदाधिकारी रहे मौजूद

अलीगढ़। आज राष्ट्रवादी छात्र संगठन के तत्वावधान में जिलाधिकारी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरने का आगाज किया गया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा कथित रूप से की जा रही अवैध वसूली और शिक्षा के नाम पर गरीब, मजदूर, किसान एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के शोषण के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्कर शर्मा ने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ एक संगठन की नहीं, बल्कि हर उस परिवार की है जो प्राइवेट स्कूलों की मनमानी का शिकार हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि ऐसे स्कूल संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, अन्यथा संगठन के सभी पदाधिकारी दिन-रात जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना देने को मजबूर होंगे।
वहीं महासचिव मनीष प्रताप सिंह ने कहा कि पूरे जनपद में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कई निजी संस्थान नहीं चाहते कि गरीब परिवारों के बच्चे शिक्षा प्राप्त करें, इसलिए वे मनमानी फीस वसूली कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि इस प्रकार की व्यवस्था अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
संगठन के पदाधिकारी वरुण यादव ने भी प्राइवेट संस्थानों की मनमानी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अब इनके खिलाफ सख्त कदम उठाने का समय आ गया है। वहीं दिव्यांशु यादव ने शिक्षा माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
धरने के दौरान निर्मल राष्ट्रवादी, लालू पंडित, विकास पंडित, आकाश उपाध्याय, आशू यादव, जतिन मिश्रा, कपिल ठाकुर, शिबा ठाकुर, आकाश ठाकुर, दीपक कश्यप, भारत कुमार, जतिन ठाकुर, रोहित पंडित, शिवा ठाकुर, गौरव नायक, लाल यादव और विराज सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संगठन ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक यह धरना जारी रहेगा।

अन्य खबरें

बिजली विभाग द्वारा मनमाने विधुत अधिभार के विरोध में कांग्रेस ने किया वरोध प्रदर्शन और सौंपा ज्ञापन : शहरी विधुत वितरण मंडल, अलीगढ़ के अधीक्षण अभियंता श्री अंशुमन यादव को सौंपा ज्ञापन

अलीगढ़ न्यूज़

गंगाजल परियोजना की पाइपलाइन के बाद सड़क धंसी : रघुवीरपुर में हादसे का खतरा

अलीगढ़ न्यूज़

रघुवीरपुरी में शिवपुरी नाले के पास गंदगी का अंबार : सड़क निर्माण के बीच बदबू और जाम से लोग बेहाल

अलीगढ़ न्यूज़

ऑपरेशन स्माइल की सफलता : बन्नादेवी पुलिस ने 7 वर्षीय गुमशुदा बच्चे को सकुशल परिजनों से मिलाया

अलीगढ़ न्यूज़

10 दिन से अंधेरे में पनेहरा : ट्रांसफार्मर न आने पर बीजेपी नेता जाविद व नदीम खान के नेतृत्व में बिजली घर पर प्रदर्शन

अलीगढ़ न्यूज़

अलीगढ़ में समाजवादी पार्टी का ब्राह्मण सम्मेलन : सांसद सनातन पांडे ने भाजपा सरकार पर लगाए आरोप

अलीगढ़ न्यूज़

किसान मजदूर संगठन ने किसानों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन : बिजली, खाद और गन्ना मिल समेत कई मांगें उठाईं

अलीगढ़ न्यूज़

भाजपा नेता समेत भूमाफियाओं पर 82 वर्षीय बुजुर्ग की लाखों की जमीन हड़पने का आरोप : जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

अलीगढ़ न्यूज़

अलीगढ़ में कांग्रेस की 'सद्बुद्धि पदयात्रा' : श्रीराम मंदिर में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच की उठाई मांग

अलीगढ़ न्यूज़

कच्चे तेल की कीमतें घटीं, फिर भी पेट्रोल-डीजल सस्ता क्यों नहीं? कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला : अलीगढ़ में कांग्रेस का धरना, विवेक बंसल बोले

अलीगढ़ न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.