अलीगढ़ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / अलीगढ़
🚨 Breaking News | अलीगढ़

अधूरे निर्माण कार्य से बढ़ी परेशानी, : सड़क पर मलबा और मंदिर के सामने गंदगी से लोगों में नाराजगी

अलीगढ़ | 29-Jul-2026 12:40 PM | 521 |
अलीगढ़
सड़क पर मलबा और मंदिर के सामने गंदगी से लोगों में नाराजगी

अलीगढ़। थाना बन्नादेवी क्षेत्र में नुमाइश ग्राउंड के सामने स्थित बैंकों और धारा न्यूज़ कार्यालय के निकट नाला निर्माण और पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा होने के बाद संबंधित विभाग द्वारा सड़क पर फैली मिट्टी, मलबा और निर्माण सामग्री को नहीं हटाया गया। अधूरे ढंग से छोड़े गए इस कार्य के कारण स्थानीय लोगों और राहगीरों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बारिश के मौसम में सड़क पर पड़ी मिट्टी और मलबा कीचड़ में तब्दील हो गया है, जिससे वाहन चालकों और पैदल राहगीरों के लिए आवागमन मुश्किल हो गया है। सड़क संकरी होने से दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है और फिसलन के कारण दुर्घटना की आशंका भी लगातार बनी हुई है।

इतना ही नहीं, जिस स्थान पर नाला निर्माण किया गया है, उसके बिल्कुल पास एक मंदिर भी स्थित है। मंदिर के सामने लंबे समय से गंदगी और निर्माण का मलबा जमा होने के कारण श्रद्धालुओं को काफी असुविधा हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्थिति न केवल साफ-सफाई की गंभीर समस्या है, बल्कि लोगों की धार्मिक आस्था और भावनाओं से भी जुड़ा एक संवेदनशील विषय है। श्रद्धालु प्रतिदिन इसी मार्ग से मंदिर में दर्शन करने पहुंचते हैं, लेकिन गंदगी और अव्यवस्था के कारण उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम और संबंधित विभाग से मांग की है कि निर्माण कार्य को पूरी तरह पूरा कराया जाए, सड़क पर फैली मिट्टी और मलबे को तत्काल हटाया जाए तथा मंदिर परिसर के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाकर क्षेत्र को स्वच्छ और सुरक्षित बनाया जाए, ताकि आम जनता और श्रद्धालुओं को राहत मिल सके।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.