शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
अलीगढ़ न्यूज़

नौकरी दिलाने के नाम पर 2.90 लाख की ठगी, चेक बाउंस होने पर मामला गरमाया अलीगढ़ निवासी ने थाना बन्ना देवी में दी तहरीर, आरोपी पर कार्रवाई की मांग

अलीगढ़ निवासी ने थाना बन्ना देवी में दी तहरीर, आरोपी पर कार्रवाई की मांग
aligarh-news-in-hindi

अलीगढ़। थाना बन्ना देवी क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित जोसेफ डैनियल सिंह, निवासी जी.टी. रोड, बन्ना देवी, अलीगढ़ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दिल्ली निवासी योगेन्द्र गौतम ने उनके छोटे भाई को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे 2,90,000 रुपये ले लिए।
पीड़ित के अनुसार, आरोपी ने भरोसा दिलाने के लिए एक नियुक्ति पत्र भी दिया, जो बाद में फर्जी प्रतीत हुआ। जब नौकरी नहीं लगी और पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने दो चेक—1,50,000 रुपये और 1,40,000 रुपये—पंजाब नेशनल बैंक के दिए। हालांकि, दोनों चेक दो-दो बार बैंक में प्रस्तुत करने पर बाउंस हो गए।
शिकायत में यह भी बताया गया है कि आरोपी अब फोन कॉल का जवाब नहीं दे रहा है और पैसे लौटाने में आनाकानी कर रहा है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
इस मामले में पीड़ित ने पुलिस को चेक बाउंस से संबंधित बैंक दस्तावेज, आरोपी के आधार कार्ड की प्रति, चेक की कॉपी और कथित नियुक्ति पत्र की फोटोकॉपी भी सौंपी है।
पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें

14 वर्ष पूर्व हुई थी शादी, पिता ने कोतवाली हसायन में दी तहरीर; पोस्टमार्टम और कार्रवाई की मांग

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज