अलीगढ़ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / अलीगढ़
🚨 Breaking News | अलीगढ़

पूर्व विधायक श्री विवेक बंसल ने अपने कार्यालय पर की प्रेसवार्ता : उठाये गंभीर सवाल

अलीगढ़ | 18-Jul-2026 06:35 PM | 521 |
अलीगढ़
उठाये गंभीर सवाल

अलीगढ़  रिपोर्ट 
18 जुलाई 2026 
पूर्व विधायक विवेक बंसल ने आज मैरिस रोड स्थित अपने कार्यालय पर एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महान जी का वो बयान जिसमें उन्होंने कहा कि “श्री राम मन्दिर का जो चढ़ावा चोरी हुआ है, वो बिना श्रद्धा के साथ चढ़ाया हुआ धन है” I उनका ये कथन घोर निंदनीय तो है ही करोड़ों राम भक्तों की आस्था का भी घोर अपमान, वे एक संवेधानिक पद पर बैठे हुए हैं और उस पद की गरिमा को गिराते हुए उन्होंने यह घोर निंदनीय ब्यान दिया है, मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी जोकि सनातन धर्म के सबसे बड़े अनुयायी बनते हैं और दिन रात भगवान् राम  मंदिर के निर्माण का श्रेय लेते हुए नहीं थकते हैं, क्या ये बयान उनके संज्ञान में नहीं है I यदि इस प्रकार का बयान किसी गैर सनातन धर्म ने दिया होता तो उसको जेल की सलाखों के पीछे डाल दिया जाता और अबतक उसके घर पर बुलडोज़र भी चल गया होता I अब इस मामले में मुख्यमंत्री जी का नैतिक कर्तव्य बनता है कि वे इस बयान का संज्ञान लेकर विधानसभा अध्यक्ष के प्रति अविश्वास व्यक्त करते हुए उन्हें हटाने की प्रक्रिया शुरू कराएँ I भगवान् राम का मंदिर करोड़ों राम भक्तों व कार सेवकों की आस्था एवं तपस्या का प्रतीक है, हमारी भी आस्था मर्यादा पुरषोत्तम राम के पार्टी है और विधानसभा अध्यक्ष जी के कथन से हमारी आत्मा आक्रोशित है, महर्षि बाल्मीकि जी ने कहा था कि भगवान् राम स्वयं अपने आप में एक धर्म हैं और उनके भक्तों का कोई भी अपमान करेगा तो वह भगवान राम का भी अपमान है ऐसा करने वाला व्यक्ति कभी सनातन धर्मी नहीं हो सकता और हम उनके इस कृत्य के लिए उनके इस्तीफे की मांग करते हैं I मैं देश के करोड़ों राम भक्तों से अह्वान करता हूँ कि भगवान् राम के भक्तों को अपमानित करने वाले व्यक्ति से इस्तीफ़ा मांगने के लिए विधानसभा का घेराव करें तथा भगवान् राम के भक्तों की आस्था से खिलवाड़ करने वालों को करारा जवाब दें I
*इसके साथ साथ विवेक बंसल ने कहा है कि नीट परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर हजारों छात्र-छात्राएं एवं युवा शांतिपूर्ण धरना दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन को समर्थन एवं मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से पर्यावरण विज्ञानी एवं सक्रिय समाजसेवी सोनम वांगचुक पिछले 20 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। लगातार अनशन के कारण उनके स्वास्थ्य की स्थिति अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है। इतने गंभीर मामले पर न तो देश के प्रधानमन्त्री कुछ बोल रहे हैं और न गृहमंत्री कुछ बोल रहे हैं, देश की वर्तमान सरकार गूंगी बहरी सरकार है I यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं चिंताजनक है कि अब तक केंद्र सरकार का कोई भी प्रतिनिधि धरना स्थल पर पहुंचकर न तो आंदोलनरत छात्र-छात्राओं से मिला है और न ही सोनम वांगचुक का हालचाल जानने अथवा उनकी मांगों पर बातचीत करने का प्रयास किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बचाने के लिए पूरी तरह संवेदनहीन रवैया अपना रही है।याद कीजिये यूपीए सरकार का वो काल जब देश के गृहमंत्री और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना पड़ा था I इस सरकार के शासनकाल में कई बार प्रवेश परीक्षा या प्रतियोगी परीक्षा के पेपर लीक हुए हैं लेकिन सब लीपापोती करके दबा दिए गएँ हैं I हमारे नेता मा राहुल गाँधी जी छात्रों एवं युवाओं की पीड़ाओं के प्रति काफी संवेदनशील हैं जिसके लिए वे “छात्रों की गूँज” कार्यक्रम चला रहे हैं, इसी क्रम में उन्होंने कोटा एवं देहरादून में छात्रों व युवाओं से संवाद किया है अब वो और प्रयागराज भी आने वाले हैं I विवेक बंसल ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान शोषण और दमन के प्रतीक अंग्रेज भी, जब राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी उपवास पर बैठते थे तब पत्रकारबंधू एवं विदेशों के लोग आवाज़ उठाते थे तो वाईस राय बापू से मिलने व उनसे वार्ता करने के लिए उपवास स्थल पर पहुँचते थे I देश के गृहमंत्री स्वयं को महिमामंडित करते रहते हैं और प्रधानमन्त्री मोदी जी पंडित जवाहरलाल नहरू जी की आलोचना और अपनी हर विफलता के लिए उनको दोषी बताते रहते हैं, उनका कहना है कि देश में जो भी विकास हुआ है वो मेरे 12 वर्ष के शासनकाल में ही हुआ है उससे पहले देश में कुछ नहीं हुआ है I नोट: कल इसी विषय में शाम 4:30 बजे से कांग्रेस पार्टी की एक विरोध  रैली भी रेलवे रोड स्थित जिला एवं शहर कांग्रेस कार्यालय से निकाली जाएगी।
प्रैसवार्ता में उपस्थित प्रमुख कांग्रेसजनों कांगेस जिलाध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह, महानगर अध्यक्ष नवेद खान, डा धर्मेन्द्र लोधी, भपेन्द्र प्रताप सिंह, विजय लक्ष्मी सिंह, आदि मौजूद रहे I

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.