शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
पिपरा कल्याण में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस, सामूहिक वाचन कर संवैधानिक मूल्यों को किया गया याद 20 वर्षों से कार्यरत ग्राम रोजगार सेवकों का फूटा आक्रोश, अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू अटल आवासीय विद्यालय से चार बच्चों ने क्यों छोड़ा स्कूल? मंडलायुक्त ने मांगी रिपोर्ट महानगर अध्यक्ष पर महिला पार्षद ने लगाए गंभीर आरोप, जांच व कार्रवाई की मांग* शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार* जयपुरिया स्कूल ने लिटिल फ्लावर को हराकर जेपीएल-2026 की ट्रॉफी पर जमाया कब्जा विद्या भारती का 24वाँ अखिल भारतीय विज्ञान मेला 27 से 29 नवम्बर 2026 गोरखपुर में आयोजित नौसढ़ से लखनऊ रोड पर बंधे का होगा सौंदर्यीकरण, नागरिकों के टहलने के लिए बनेगा सुरक्षित मार्ग
अलीगढ़ न्यूज़

अतिक्रमण की शिकायत का बदला लेने के लिए मारपीट का आरोप घायल अस्पताल में भर्ती

घायल अस्पताल में भर्ती
aligarh-news-in-hindi

अलीगढ़। थाना सूत मिल क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी निवासी सत्य प्रकाश भारती ने कुछ लोगों पर मारपीट, अभद्रता और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने उनके साथ इतनी गंभीर मारपीट की कि उनके सिर और पसलियों में चोटें आईं।

सत्य प्रकाश भारती का कहना है कि उन्होंने जिन लोगों पर आरोप लगाया है, उनमें सतीश कुमार, उनकी पत्नी रोशनी, रॉकी, रॉकी की पत्नी प्रतिभा, सतीश कुमार की बुआ तथा उनकी बेटी भारती शामिल हैं। पीड़ित के अनुसार इन लोगों ने कथित रूप से सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर रखा था, जिसकी शिकायत उन्होंने पहले पुलिस से की थी। उनका आरोप है कि इसी शिकायत का बदला लेने की नीयत से उनके साथ मारपीट की गई।

घायल सत्य प्रकाश भारती को उपचार के लिए मलखान सिंह जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां वह 20 जुलाई 2026 से भर्ती हैं। उनका आरोप है कि अस्पताल में अब तक केवल एक्स-रे कराया गया है, जबकि अन्य आवश्यक चिकित्सीय जांच नहीं कराई गई हैं। 

पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने तथा स्वास्थ्य विभाग से बेहतर उपचार उपलब्ध कराने की मांग की है।

नोट: इस समाचार में उल्लिखित सभी आरोप सत्य प्रकाश भारती द्वारा लगाए गए हैं। आरोपित पक्ष का बयान प्राप्त नहीं हो सका है। मामले की वास्तविक स्थिति और सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। आरोपित पक्ष का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। 
रिपोर्ट - अंशुल सहगल और विष्णु bajrangi

यह भी पढ़ें

14 वर्ष पूर्व हुई थी शादी, पिता ने कोतवाली हसायन में दी तहरीर; पोस्टमार्टम और कार्रवाई की मांग

अन्य खबरें

पिपरा कल्याण में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस, सामूहिक वाचन कर संवैधानिक मूल्यों को किया गया याद
20 वर्षों से कार्यरत ग्राम रोजगार सेवकों का फूटा आक्रोश, अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
अटल आवासीय विद्यालय से चार बच्चों ने क्यों छोड़ा स्कूल? मंडलायुक्त ने मांगी रिपोर्ट
महानगर अध्यक्ष पर महिला पार्षद ने लगाए गंभीर आरोप, जांच व कार्रवाई की मांग*
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार*
जयपुरिया स्कूल ने लिटिल फ्लावर को हराकर जेपीएल-2026 की ट्रॉफी पर जमाया कब्जा
विद्या भारती का 24वाँ अखिल भारतीय विज्ञान मेला 27 से 29 नवम्बर 2026 गोरखपुर में आयोजित
नौसढ़ से लखनऊ रोड पर बंधे का होगा सौंदर्यीकरण, नागरिकों के टहलने के लिए बनेगा सुरक्षित मार्ग
मतदाता सूची पुनरीक्षण में किसी पात्र मतदाता का नाम दर्ज होने से न छूटे: मंडलायुक्त