अलीगढ़ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / अलीगढ़
🚨 Breaking News | अलीगढ़

थाना जवा में दहेज के लिए युवती की हत्या का आरोप, : शव को फंदे पर लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश

अलीगढ़ | 13-Apr-2026 08:11 PM | 521 |
अलीगढ़
शव को फंदे पर लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश

थाना जवा क्षेत्र में युवती की हत्या, शव को फंदे पर लटकाकर आत्महत्या दिखाने का आरोप
12 लाख खर्च के बाद भी 2 लाख की मांग, पहले हत्या का प्रयास—अब मौत से मचा हड़कंप
थाना जवा क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक विवाहित युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पीड़िता के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि युवती की हत्या कर उसके शव को फंदे पर लटका दिया गया, ताकि मामले को आत्महत्या का रूप दिया जा सके।
जानकारी के अनुसार, युवती की शादी 25 फरवरी 2022 को हुई थी, जिसमें परिजनों ने करीब 12 लाख रुपये खर्च किए थे। शुरुआती कुछ महीनों तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन उसके बाद ससुराल पक्ष द्वारा अतिरिक्त दहेज के रूप में 2 लाख रुपये की मांग की जाने लगी।
परिजनों का आरोप है कि इस मांग को लेकर युवती को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। कई बार समझाने के बावजूद भी ससुराल पक्ष का व्यवहार नहीं बदला।
परिजनों के अनुसार, 13 मई 2024 को युवती की हत्या का प्रयास किया गया था, जिसके बाद से ही हालात गंभीर बने हुए थे।
और 12 अप्रैल 2026 को आरोप है कि युवती की हत्या कर दी गई, जिसके बाद उसके शव को फंदे पर लटका दिया गया, ताकि इसे आत्महत्या दिखाया जा सके।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, पीड़िता के परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। परिजनों की मांग है कि आरोपी चुनिंखा, चांदनी, गुलफसा, काजल, अरमान, सलमान और रियान के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाए।
अब देखना यह होगा कि पुलिस जांच में क्या सच सामने आता है और पीड़िता को कब तक न्याय मिल पाता है।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.