अलीगढ़ न्यूज़
अलीगढ़। थाना टप्पल क्षेत्र के होली वाला मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने थाना टप्पल में शिकायती प्रार्थना-पत्र देकर आरोप लगाया है कि 14 जुलाई 2026 को उसका बेटा विशाल उर्फ अनिकेत स्कूटी से घर लौट रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की।
शिकायत के अनुसार, मारपीट में युवक के सिर, हाथ, कमर, पैर, कोहनी और घुटने में चोटें आईं। परिजनों का कहना है कि शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद युवक की जान बच सकी। सूचना पर 112 पुलिस भी मौके पर पहुंची।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से एक चेक बाउंस का मामला न्यायालय में विचाराधीन है, जिसके चलते पुरानी रंजिश चली आ रही है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।