अलीगढ़ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / अलीगढ़
🚨 Breaking News | अलीगढ़

अलीगढ़: ट्रक बैटरी चोरी का खुलासा, तीन आरोपी चोरी की बैटरी सहित गिरफ्तार : बन्नादेवी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रक बैटरी चोरी करने वाले तीन शातिर चोर दबोचे

अलीगढ़ | 29-Jul-2026 08:41 AM | 519 |
अलीगढ़
बन्नादेवी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रक बैटरी चोरी करने वाले तीन शातिर चोर दबोचे

अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी पुलिस ने ट्रक की बैटरी चोरी के मामले का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई बैटरी भी बरामद कर ली है।
पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को वादी के घर के बाहर खड़े ट्रक का शीशा तोड़कर बैटरी चोरी कर ली गई थी। इस संबंध में थाना बन्नादेवी में मुकदमा संख्या 539/2026, धारा 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।
जांच के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों—हसन पुत्र सलाउद्दीन, वसीम पुत्र छोटे तथा महमूद पुत्र छुट्टन खान, निवासी मकदूम नगर, थाना कोतवाली नगर, अलीगढ़—को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई बैटरी बरामद की, जिसके आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की भी बढ़ोतरी की गई है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी हसन के विरुद्ध पहले से भी चोरी और अन्य मामलों के कई मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.