बुधवार, 11 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
भारत माता चौक के पास हिंदू बाल संघ द्वारा स्थापित की गईं मां लक्ष्मी की प्रतिमा सिद्धार्थनगर 8 नवंबर 2026 खेसरहा थाना क्षेत्र के पेडारी और कलनाखोर गांव में फुल्की खाने के भैया दूज और छठ पूजा को लेकर बढ़नी में पुलिस अलर्ट सीओ मयंक द्विवेदी ने किया पैदल गश्त भैया दूज और छठ पूजा को लेकर शोहरतगढ़ पुलिस अलर्ट कस्बे में किया पैदल गश्त लक्ष्मी प्रतिमा स्थल पर पुलिस की निगरानी रूस से MBBS की डिग्री हासिल कर मनीष कुमार चौरसिया ने बढ़ाया क्षेत्र का मान मिशन शक्ति फेज 6.0 शक्ति दीदी नारी सुरक्षा, नारी सम्मान के तहत थाना शोहरतगढ़ मिशन शक्ति टीम मिशन शक्ति फेज 6.0 अभियान के तहत थाना पथरा बाजार मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम
अलीगढ़ न्यूज़

कॉमनवेल्थ गेम्स में अलीगढ़ के लाल गुलवीर सिंह का ऐतिहासिक कमाल 10,000 मीटर दौड़ में जीता रजत पदक

10,000 मीटर दौड़ में जीता रजत पदक
aligarh-news-in-hindi

अलीगढ़। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अलीगढ़ के होनहार एथलीट गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया। इस शानदार उपलब्धि के साथ उन्होंने न केवल भारत, बल्कि पूरे अलीगढ़ का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। यह पहली बार है जब किसी भारतीय पुरुष धावक ने कॉमनवेल्थ गेम्स की 10,000 मीटर स्पर्धा में पदक हासिल किया है।
गुलवीर सिंह की इस ऐतिहासिक सफलता के बाद अलीगढ़ में खुशी की लहर दौड़ गई। खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों और शहरवासियों ने इसे जिले के लिए गर्व का क्षण बताया। सोशल मीडिया पर भी उन्हें लगातार बधाइयाँ मिल रही हैं और लोग उनकी उपलब्धि को युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बता रहे हैं।
अलीगढ़ की धरती से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का तिरंगा बुलंद करने वाले गुलवीर सिंह ने अपने संघर्ष, मेहनत और अनुशासन से यह साबित कर दिया कि प्रतिभा को अवसर मिले तो वह विश्व स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकती है। उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए नई प्रेरणा बनेगी।
गुलवीर सिंह की इस ऐतिहासिक जीत पर खेल जगत के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों और शहर के गणमान्य लोगों ने भी उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

यह भी पढ़ें

अन्य खबरें

रूस से MBBS की डिग्री हासिल कर मनीष कुमार चौरसिया ने बढ़ाया क्षेत्र का मान
मिशन शक्ति फेज 6.0 शक्ति दीदी नारी सुरक्षा, नारी सम्मान के तहत थाना शोहरतगढ़ मिशन शक्ति टीम
मिशन शक्ति फेज 6.0 अभियान के तहत थाना पथरा बाजार मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम
क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा थाना शोहरतगढ़ पुलिस के साथ
स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में डीएम सख्त घर पर प्रसव होने पर एमओआईसी की तय होगी जिम्मेदारी