अलीगढ़ न्यूज़
🚨 Breaking News |
अलीगढ़
अलीगढ़ में फायरिंग के मामले में आरोपी गिरफ्तार : हरदुआगंज पुलिस ने लाइसेंसी रिवॉल्वर किया बरामद
अलीगढ़ के हरदुआगंज थाना पुलिस ने 6 अगस्त को हुई फायरिंग की घटना के मामले में वांछित आरोपी विश्वजीत उर्फ विशु पुत्र भूरी सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर वादी को जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने और उसके पालतू कुत्ते को भी गोली मारने का आरोप है।
पुलिस ने आरोपी को थाना क्षेत्र हरदुआगंज से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक लाइसेंसी .32 बोर रिवॉल्वर भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार मामले में मुकदमे की धाराओं में बढ़ोतरी की गई है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
स्थान: थाना हरदुआगंज, अलीगढ़
दिनांक: 11 अगस्त 2026