अलीगढ़ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / अलीगढ़
🚨 Breaking News | अलीगढ़

खेत से ट्यूबवेल का तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार : इगलास पुलिस की बड़ी कार्रवाई

अलीगढ़ | 01-Aug-2026 10:22 PM | 519 |
अलीगढ़
इगलास पुलिस की बड़ी कार्रवाई

अलीगढ़: थाना इगलास पुलिस को चोरी के एक मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने खेत से ट्यूबवेल का तार चोरी करने के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया ट्यूबवेल का तार बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई 1 अगस्त 2026 को दर्ज मुकदमा संख्या 388/2026 के तहत की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सचिन गौतम पुत्र हरि सिंह, निवासी कुंवरजी नगला, जनपद हाथरस के रूप में हुई है।
थाना इगलास पुलिस ने आरोपी को क्षेत्र से गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा चोरी किया गया ट्यूबवेल का तार भी बरामद कर लिया गया है।
प्रेस नोट के अनुसार गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जयप्रकाश एवं कांस्टेबल मिथुन कुमार शामिल रहे।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.