सावन के दूसरे सोमवार पर खैरेश्वर मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब : हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
अलीगढ़। सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर अलीगढ़ के प्रसिद्ध खैरेश्वर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए दूर-दूर से भक्त मंदिर पहुंचे। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय नजर आया।
सुबह से ही श्रद्धालु कतारों में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। बड़ी संख्या में कांवड़िए भी कांवड़ लेकर खैरेश्वर मंदिर पहुंचे।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए। पुलिस और प्रशासन की टीम व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखती रही। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग सहित अन्य व्यवस्थाएं भी की गईं।
सावन के दूसरे सोमवार पर खैरेश्वर मंदिर में उमड़ी आस्था की भीड़ ने पूरे माहौल को शिवमय बना दिया। सुबह से लेकर दिनभर मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।
रिपोर्ट - संजीव कुमार