अलीगढ़ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / अलीगढ़
🚨 Breaking News | अलीगढ़

अलीगढ़ में पानी भरने के विवाद ने लिया हिंसक रूप : कई लोगों पर FIR दर्ज

अलीगढ़ | 19-Apr-2026 12:46 PM | 521 |
अलीगढ़
कई लोगों पर FIR दर्ज

अलीगढ़: जनपद के थाना गांधीपार्क क्षेत्र स्थित बाबा कॉलोनी, जाहरेवीर मंदिर के पास 13 मार्च 2026 की शाम करीब 7:30 बजे एक मामूली विवाद ने गंभीर मारपीट का रूप ले लिया। पीड़ित देवेंद्र कुमार (पुत्र महेंद्र सिंह) के अनुसार, वह मजदूरी करके घर लौटे थे, तभी घर के बाहर पानी भरने को लेकर पड़ोसियों से कहासुनी हो गई।

आरोप है कि इसके बाद आरोपी टीकम, अर्जुन, सन्नी, तरुण, दिनेश, वीरपाल, रूबी सहित अन्य लोगों ने एकजुट होकर देवेंद्र कुमार और उनके परिवार पर हमला कर दिया। इस दौरान उनकी पत्नी संगीता देवी के साथ भी मारपीट की गई और उन्हें जमीन पर गिराकर बाल पकड़कर पीटा गया।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपियों ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला किया, जिससे उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को गंभीर चोटें आईं। घटना के दौरान गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी गई।

मामले में दर्ज FIR के अनुसार, सभी आरोपियों के खिलाफ मारपीट और धमकी देने से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि घटना के बाद भी आरोपी लगातार उन्हें धमका रहे हैं और रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। साथ ही पीड़ित का यह भी आरोप है कि पुलिस इस मामले में सहयोग नहीं कर रही है और उनके केस पर किसी भी प्रकार की सुनवाई नहीं हो रही है।

अन्य खबरें

बिजली विभाग द्वारा मनमाने विधुत अधिभार के विरोध में कांग्रेस ने किया वरोध प्रदर्शन और सौंपा ज्ञापन : शहरी विधुत वितरण मंडल, अलीगढ़ के अधीक्षण अभियंता श्री अंशुमन यादव को सौंपा ज्ञापन

अलीगढ़ न्यूज़

गंगाजल परियोजना की पाइपलाइन के बाद सड़क धंसी : रघुवीरपुर में हादसे का खतरा

अलीगढ़ न्यूज़

रघुवीरपुरी में शिवपुरी नाले के पास गंदगी का अंबार : सड़क निर्माण के बीच बदबू और जाम से लोग बेहाल

अलीगढ़ न्यूज़

ऑपरेशन स्माइल की सफलता : बन्नादेवी पुलिस ने 7 वर्षीय गुमशुदा बच्चे को सकुशल परिजनों से मिलाया

अलीगढ़ न्यूज़

10 दिन से अंधेरे में पनेहरा : ट्रांसफार्मर न आने पर बीजेपी नेता जाविद व नदीम खान के नेतृत्व में बिजली घर पर प्रदर्शन

अलीगढ़ न्यूज़

अलीगढ़ में समाजवादी पार्टी का ब्राह्मण सम्मेलन : सांसद सनातन पांडे ने भाजपा सरकार पर लगाए आरोप

अलीगढ़ न्यूज़

किसान मजदूर संगठन ने किसानों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन : बिजली, खाद और गन्ना मिल समेत कई मांगें उठाईं

अलीगढ़ न्यूज़

भाजपा नेता समेत भूमाफियाओं पर 82 वर्षीय बुजुर्ग की लाखों की जमीन हड़पने का आरोप : जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

अलीगढ़ न्यूज़

अलीगढ़ में कांग्रेस की 'सद्बुद्धि पदयात्रा' : श्रीराम मंदिर में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच की उठाई मांग

अलीगढ़ न्यूज़

कच्चे तेल की कीमतें घटीं, फिर भी पेट्रोल-डीजल सस्ता क्यों नहीं? कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला : अलीगढ़ में कांग्रेस का धरना, विवेक बंसल बोले

अलीगढ़ न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.