अलीगढ़ न्यूज़
अलीगढ़। थाना देहली गेट क्षेत्र के नगला मसानी पीला टंकी के पास रहने वाला रविंद कुमार (30 वर्ष) 6 अगस्त 2026 की सुबह करीब 6 बजे से लापता है। परिजनों के अनुसार वह बिना बताए घर से कहीं चला गया और इसके बाद वापस नहीं लौटा।
परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन रविंद कुमार का कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद परिजनों ने थाना देहली गेट में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस से उसकी तलाश करने की गुहार लगाई है।
रिपोर्ट के अनुसार रविंद कुमार की लंबाई करीब 5 फीट 2 इंच है। गुम होने के समय उसने हल्के गुलाबी रंग की पूरी बाजू वाली टी-शर्ट पहनी हुई थी। परिजनों ने पुलिस से युवक को जल्द तलाश करने की अपील की है।
पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किसी भी व्यक्ति को रविंद कुमार के बारे में जानकारी मिले तो पुलिस या परिजनों को सूचना देने की अपील की गई है। दुूरभाष नंबर है 9756039338 और 9119740864